Kasganj Crime News : दलित की छोटी बेटी की हत्या कर बड़ी को उठा ले गए गांव के दबंग

Kasganj Crime News : दलित की छोटी बेटी की हत्या कर बड़ी को उठा ले गए गांव के दबंग

Mar 02, 2025 - 08:35
0 533
Kasganj Crime News :  दलित की छोटी बेटी की हत्या कर बड़ी को उठा ले गए गांव के दबंग

block-350 block-350

Kasganj News : कासगंज के अंतर्गत पटियाली तहसील के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दलित परिवार की बड़ी बेटी को अगवा कर उठा ले गए और साथ ही छोटी बेटी की हत्या कर शव को चारपाई पर डालकर हत्यारे फरार हो गए।

सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के आला अफसरों ने ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी हासिल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आरोप है कि गांव के लिए दो युवको ने हत्या कर बेटी को अगवा किया है। उन्होंने दो दिन पूर्व भी बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी थी। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नगला हंसी के रहने वाले हैं भगवान सिंह, वह दलित परिवार से आते हैं. उनकी पांच बेटियां है, बेटा कोई नहीं है। शनिवार को भगवान सिंह और उनकी पत्नी गीतादेवी घर से छह किलोमीटर दूर खड़ी तंबाकू की फसल को देखने के लिए गए थे।

घर में सिर्फ दो बेटियां संगम (12) और मनीषा (15) मौजूद थीं और दो बेटियां स्कूल गई हुईं थीं। जब भगवान सिंह और उनकी पत्नी खेत से लौटकर आए तो संगम चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और मनीषा गायब थी. संगम के शरीर पर चोट के निशान थे. उन्होंने बताया कि बेटी की हत्या कर आरोपी बड़ी बेटी का अपहरण कर ले गए हैं। मृतका के पिता भगवान सिंह ने बताया कि गांव के विशेष जाति के दबंग युवकों ने बेटी की हत्या की है और बड़ी बेटी को घर उठा कर ले गए। कुछ दिन पूर्व भी इसी तरह से उठाकर ले गए थे। गांव के लोगों ने बेटी को पंचायत कर बेटी को वापस दिलाया था। बेचारा भगवान सिंह डर के मारे आवाज नहीं उठा पाया।

 पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर एएसपी राजेश भारती, सीओ आरके पांडेए फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीण और परिजनों से घटना के बारे में बारीकी जानकारी की और टीम ने मौके से फोटोग्राफ और वीडियों ग्राफी के साथ साक्ष्यों को एकत्रित किया। टीम ने बताया कि एकत्रित किए गए साक्ष्यों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आग्रिम कार्रवाई की जाएगी। भगवान सिंह की पांच बेटियां हैं. बड़ी बेटी पूजा का विवाह हो गया है. दूसरे नंबर की बेटी निशा (18) है. तीसरे नंबर की बेटी मनीषा (15) लापता बनी हुई है, चौथे नंबर की बेटी संगम (12) की हत्या कर दी गई, जबकि पांचवे नंबर की बेटी मुस्कान (आठ) है. घटना के समय निशा और मनीषा स्कूल गई हुई थीं. घटना को लेकर भगवान सिंह के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

 भगवान सिंह की बड़ी बेटी पूजा ने बताया कि चार दिन पहले भी गांव के दो युवक मनीषा को उठाकर ले गए थे. चार दिनों तक अपने साथ रखा था. गांव के लोगों ने लड़की को पंचायत के बाद वापस करा दिया था. उस समय पंचायत करने वालों से युवकों ने कहा था कि अब इस तरह की कोई घटना नहीं होगी. दो दिन बाद युवकों ने मनीषा को घर से उठा ले जाने की धमकी दी थी और शनिवार को बेटी को उठाकर ले गए और छोटी बेटी की हत्या कर दी। दलित बेटी की हत्या और एक के लापता होने की खबर मिलने के बाद भीम आर्मी पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार गांव नगला हंसी में पहुंचे. जहां परिजनों से मुलाकात कर हर संभव परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहाकि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है, तब तक वह साथ खडे हैं। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि भगवान सिंह की 12 वर्षीय एक बेटी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला है. जबकि बड़ी बेटी लापता है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. गांव के कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है. पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User