रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव मृतक के हाथ पर गुदा है उसका नाम

Sep 01, 2023 - 20:56
0 45
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव मृतक के हाथ पर गुदा है उसका नाम

block-350 block-350

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव मृतक के हाथ पर गुदा है उसका नाम

 शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया गया। घटनास्थल रेलवे ट्रैक के पास बसे गांव दीपपुर नगरिया के सामने का बताया जा रहा है।

 कायमगंज/ फर्रुखाबाद । कपिल थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर नगरिया के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात शब क्षत- विक्षत अवस्था में पडा पाया गया। उसके चेहरे आदि स्थानों पर काफी गहरी चोटों के निशान नजर आ रहे थे।

वही उसका शब खून से लतपथ दिखाई दे रहा था। शब पड़े होने की जानकारी होते ही पड़ोसी ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराव आलम, थाना पुलिस तथा फॉरेन्सिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए।

मृतक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक दिन पहले का कन्नौज से जयपुर जाने का एक टिकट प्राप्त हुआ। वही उसके हाथ पर धीरेंद्र व रत्नेश नाम गुदा हुआ था। फिलहाल उसकी शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। साथ ही उसकी पहचान के लिए फोटो सेंट करके अन्य थानों के ग्रुपों पर जानकारी देते हुए शिनाख्त कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User