बच्चे के साथ जा रही महिला का मनचले ने किया किस, वीडियो वायरल

May 27, 2025 - 11:33
0 549
बच्चे के साथ जा रही महिला का मनचले ने किया किस, वीडियो वायरल

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़ का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक बाइक सवार सड़क पर चल रही बुर्का पहनी महिला को जबरन किस करता नजर आया। मामला सामने आने के बाद यूपी पुलिस तुरंत हरकत में आई और देर शाम आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद वह कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया।

बीते कल यानी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि बच्चे के साथ चल रही महिला के साथ बदसलूकी की गई। बदमाश ने अचानक बाइक रोकी और उसे जबरन किस किया और भाग गया। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह मामला 20 मई का है। हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अभी सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बुर्का पहनी एक महिला एक बच्चे के साथ कहीं जा रही है। इस दौरान सामने से एक शख्स बाइक पर सवार होकर आता है। वह अचानक उसके सामने बाइक रोक देता है और फिर उसे जबरदस्ती किस करता है। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही वह शख्स वहां से भाग जाता है। महिला इस हरकत से स्तब्ध रह जाती है और गुस्से में उसे गालियां भी देती नजर आती है। यह घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

वीडियो सामने आने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी। जैसे ही पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी गई। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुहेल नाम के युवक के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद सुहेल पुलिस हिरासत में लड़खड़ाता हुआ नजर आया। साथ ही वह कान पकड़कर अपनी हरकत के लिए माफी मांगता हुआ भी नजर आ रहा है। लड़खड़ाता हुआ सुहैल कह रहा है, 'मुझसे गलती हो गई, ऐसा दोबारा बिल्कुल नहीं होगा।' उसकी हालत देखकर साफ है कि पुलिस ने उसे इस हरकत के लिए कड़ा सबक सिखाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User