Kasganj news रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में गणतंत्र दिवस परेड का अयोजन कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।।

Jan 26, 2025 - 16:53
0 16
Kasganj news रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में गणतंत्र दिवस परेड का अयोजन कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।।

block-350 block-350

आज दिनांक 26.01.2025 को 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज में गणतंत्र दिवस परेड का अयोजन किया गया ।

 इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कासगंज मेधा रूपम द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का मान प्रणाम स्वीकार किया गया, साथ ही परेड के दौरान जवानों द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को सलामी दी गयी एवं परेड द्वारा मार्च पास्ट किया गया ।

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी को राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्य बनाये रखने की शपथ दिलाई गई एवं भव्य परेड के आयोजन फलस्वरूप जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया व अधिकारी/कर्मचारीगण को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से प्राप्त उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया । इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रमों को देखकर मुख्य अतिथि महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा स्कूल स्टाफ व बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया । इस मौके पर जिला जज रामेश्वर दयाल, समस्त जनपदीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सम्मानित पत्रकार बन्धु व अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जनता के व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User