Kasganj news बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

Jan 25, 2025 - 19:08
0 9
Kasganj news बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में  किया गया।

block-350 block-350

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में मा. राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया।

कलेक्ट्रेट से कासगंज शहर के लिए मोबाइल एलइडी वाहनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मोबाइल एलईडी वाहन रैली में फैलाएगी बालिका सशक्तिकरण का संदेश

कासगंज, 25 जनवरी 2025 – राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट से कासगंज के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा और समानता के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं का सम्मान और उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया और बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी जिसमें प्रतिभागियों ने नारों और पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाओं का संरक्षण और शिक्षा समाज के विकास का मूल आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सशक्त वातावरण बनाने में योगदान दें। मा. राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ व जिलाधिकारी ने 50 नवजात बालिकाएं को बेबी किट, बेबी वस्त्र, खाद्य सामग्री, लंच बॉक्स इतिआदि वितरित किए इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी सचिन अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल उप जिला अधिकारी श्रीमती कोमल पवार उप जिलाधिकारी/ जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री विनोद जोशी वन स्टॉप सेंटर सहित आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User