CM योगी का सिर कलम करने की धमकी, महाकुंभ पर भी की अभद्र टिप्पणी

UP News: एक पोस्ट में महाकुंभ को लेकर अपमानजनक शब्द लिखते हुए कहा गया है कि कुंभ का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।

Jan 11, 2025 - 10:01
0 331
CM योगी का सिर कलम करने की धमकी, महाकुंभ पर भी की अभद्र टिप्पणी

block-350 block-350

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में मैजान रजा नाम की आईडी से सनातन धर्म, राम मंदिर, महाकुंभ पर अभद्र टिप्पणी और सीएम योगी का सिर कलम करने की धमकी दी गई। इससे हिंदूवादी संगठनों में गुस्सा दिख रहा है। आचार्य पंडित केके शंखधार, अंशुल शर्मा, नमन पांडेय, विष्णु मौर्य, नितिन वर्मा, रजत पंडित आदि ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।

एक पोस्ट में महाकुंभ को लेकर अपमानजनक शब्द लिखते हुए कहा गया है कि कुंभ का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए भले ही कितने भी सिर कलम करने पड़ें। राम मंदिर को लेकर लिखा गया है कि 2025 राम मंदिर का भी आखिरी साल है। हिंदूवादियों ने इसे जिहादी मानसिकता बताते हुए एडीजी, आईजी और एसएसपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

 पोस्ट को लेकर दो समुदाय आमने-सामने

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव टिटौली में सोशल मीडिया पर एक समुदाय के युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इससे दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांत कराया। 

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, गांव में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। आरोपी युवक अपनी पोस्ट को किसी के द्वारा एडिट करने की बात कह रहा है। जांच जारी है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User