भिखारी को दिल दे बैठी 6 बच्चों की मां, भिखारी लेकर हुआ फरार

भिखारी को दिल दे बैठी 6 बच्चों की मां, भिखारी लेकर हुआ फरार

Jan 07, 2025 - 10:01
0 584
भिखारी को दिल दे बैठी 6 बच्चों की मां, भिखारी लेकर हुआ फरार

block-350 block-350

लोग कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, आप लोग देख भी सकते हैं जिसमें सामने कौन है और क्या है कुछ नजर आता. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई से सामने आया है, जहां एक 6 बच्चों की मां को उसके घर पर भीख मांगने आने वाले भिखारी से प्यार हो गया।

भिखारी को दिल दे बैठी 6 बच्चों की मां भिखारी के साथ फरार हो गई. पत्नी के भागने के बाद उसके पति ने पुलिस में केस दर्ज कराया और अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई. अब पुलिस भिखारी की तलाश में जुटी है. ये मामला हरदोई जिले के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र का है. जहां पीड़ित पति राजू ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके 6 बच्चे हैं और उसकी पत्नी को भिखारी भगाकर ले गया है। पीड़ित पति ने बताया कि हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खिड़कियां के रहने वाला नन्हे पंडित अक्सर उनके घर पर भीख मांगने आता था।

पति ने ये भी बताया कि उसकी पत्नी अक्सर भिखारी से बातें करती थी. पति ने उसे कई बार देखा है. पति ने कहा कि एक दिन वह घर से सांडी बाजार में सब्जी और कपड़े खरीदने की बात कहकर निकली और अभी तक वापस नहीं आई। इसके साथ ही वह घर में रखे हुए पैसे भी लेकर चली गई है, जो भैंस और मिट्टी बेचकर जमा किए गए थे. उसे भिखारी भगाकर ले गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User