कासगंज भारतीय स्टेट बैंक के असिस्टेंड मैनेजर ने लगाई फांसी पत्नी बोली-अफसर प्रताड़ित करते थे।

Jan 06, 2025 - 19:19
0 12
कासगंज भारतीय स्टेट बैंक के असिस्टेंड मैनेजर ने लगाई फांसी पत्नी बोली-अफसर  प्रताड़ित करते थे।

block-350 block-350

कासगंज भारतीय स्टेट बैंक के असिस्टेंड मैनेजर ने लगाई फांसी पत्नी बोली-अफसर प्रताड़ित करते थे।

कासगंज में SBI के असिस्टेंट मैनेजर ने सुसाइड कर लिया। 32 साल के मैनेजर ने रस्सी का फंदा बनाया और पंखे से लटक गए। पति का शव देखकर पत्नी बेहोश हो गई। पत्नी ने बैंक मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर सस्पेंड कराने की धमकी देते थे। इससे परेशान होकर पति ने जान दे दी। कासगंज आवास विकास कॉलोनी का पूरा मामला है,असिस्टेंट मैनेजर के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।असिस्टेंट मैनेजर आकाश आवास विकास कॉलोनी में पत्नी-बेटी के साथ रहते थे। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके पास एक साल की बेटी है। 2 दिन पहले, पत्नी भावना अपनी बेटी मिष्टि के साथ मायके गई थी। भावना ने बताया- सोमवार सुबह 8 बजे मैंने पति को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। फिर मैंने मकान मालिक अजीत सिंह को फोन मिलाया और पति के बारे में पूछा।मकान मालिक ने रूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। खिड़की से झांक कर देखा तो आकाश का शव फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला। पुलिस और भावना को सूचना दी।सूचना मिलते ही पत्नी घर पहुंची। पति का शव देखकर बेहोश होकर गिर गई। पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। मकान मालिक और आकाश की पत्नी भावना से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। भावना ने बताया- पति का जुलाई, 2024 में कासगंज के मानपुर नगरिया ब्रांच में ट्रांसफर हुआ, तभी से मैनेजर और अन्य बैंककर्मी परेशान करते थे। उन्हें संडे के दिन भी ऑफिस बुलाते थे।पति जब विरोध करते तो उन्हें धमकाते थे। कहते थे- तुम कुछ करते नहीं हो, तुम्हें सस्पेंड करा देंगें। नहीं तो ट्रांसफर करा देंगे। ऑफिस वाले खुद पार्टी करते थे। सारा काम पति पर थोप देते थे। वह रात 12 बजे तक काम खत्म करके घर आते थे।आकाश दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले थे। उनके पिता जितेंद्र देहरादून में CRPF में दरोगा हैं। आकाश की सैलरी करीब 80 हजार ररूपये महीना थी। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया- शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। असिस्टेंट मैनेजर के परिवार वाले अभी नहीं आए हैं। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User