संसदीय राजभाषा समिति की प्रथम उप समिति निरीक्षण हेतु लखनऊ में

Dec 22, 2024 - 19:21
 0  21
संसदीय राजभाषा समिति की प्रथम उप समिति निरीक्षण हेतु लखनऊ में
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

संसदीय राजभाषा समिति की प्रथम उप समिति निरीक्षण हेतु लखनऊ में

संसदीय राजभाषा समिति की प्रथम उप समिति लखनऊ एवं आस-पास स्थित केंद्रीय सरकार के 30 कार्यालयों के राजभाषायी निरीक्षण हेतु दिनांक 23.12.2024 एवं 24.12.2024 को लखनऊ में रहेगी। संसदीय राजभाषा समिति देश की राजभाषायी निरीक्षण के संबंध में उच्‍चाधिकार प्राप्‍त सर्वोच्‍च समिति है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेश शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं सांसद (राज्यसभा) होंगे तथा अन्य संसद सदस्यों में श्रीमती कृति देवी देवबर्मन, श्री राम चन्द्र जांगड़ा, श्री विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, श्री सतपाल ब्रह्मचारी, श्री राजेश वर्मा तथा श्री कल्याण बनर्जी आदि बतौर सदस्य इस निरीक्षण में उपस्थित रहेंगे।

इस बैठक का समन्‍वय कार्यालय मुख्यालय, मुख्य अभियंता (मध्य कमान) लखनऊ है एवं अन्य निरीक्षणाधीन कार्यालयों में भारतीय सूचना प्रौदयोगिकी संस्थान लखनऊ, सी.आर.पी.एफ, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर, भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ, केंद्रीय विद्यालय, नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हिएलि, एचपीसीएल, नवोदय विद्यालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, सिपेट, पासपोर्ट कार्यालय, एनसीसी, आदि हैं। इस अवसर पर दिनांक 23.12.2024 को निरीक्षणोपरांत एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी प्रस्तावित है।