मण्डप पर बैठी दुल्हन आया क्रोध दूल्हे और उसकी बहन को बनाया बंधक, अन्य लड़के से लिए फेरे बराती भागे

मण्डप पर बैठी दुल्हन आया क्रोध दूल्हे और उसकी बहन को बनाया बंधक, अन्य लड़के से लिए फेरे बराती भागे

Dec 05, 2024 - 10:10
0 362
मण्डप पर बैठी दुल्हन आया क्रोध दूल्हे और उसकी बहन को बनाया बंधक, अन्य लड़के से लिए फेरे बराती भागे

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक शादी में उस वक्त हंगामा मच गया जब दूल्हे और उसकी बहन को परिवार वालों ने बंधक बना लिया. यहां दूल्हा शादी करने पहुंचा था. उनके साथ उनकी बहन भी थीं. जयमाल की रस्म हुई. फिर बारी आई मंडप पर सात फेरे लेने की। तभी घूंघट डाले एक लड़की दुल्हन के पास आई। उसने दुल्हन को एक कागज दिया।

जैसे ही दुल्हन ने वह कागज देखा तो वह क्रोधित हो गई। उसने वह कागज अपने पिता को भी दिखाया। इसके बाद दूल्हे और उसकी बहन को बंधक बना लिया गया. ये सब होता देख हर कोई हैरान रह गया. तब पता चला कि दूल्हा तो पहले से ही शादीशुदा है. उसने दो साल पहले कोर्ट मैरिज की है। सवाल ये था कि वो लड़की कौन थी जिसने दुल्हन को ये पेपर दिया, जिसके बाद ये तमाशा हुआ. उस पेपर में ऐसा क्या था? दरअसल, यह कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट था। वह अनजान लड़की कोई और नहीं बल्कि दूल्हे की पत्नी थी। तभी किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी. पुलिस ने आकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।

 समझौता यह था कि दूल्हा पक्ष दुल्हन के परिवार को तीन लाख रुपये देगा, जो शादी की लागत थी। इसके बाद बरात लौटा दी गई। मामला कस्बा अमीनगर सराय चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। बुधवार सुबह हरियाणा के जींद से एक बरात आई। जयमाल की रस्म के बाद मंडप पर बैठी दुल्हन को एक अनजान लड़की ने दूल्हे का मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया। इससे दुल्हन तिलमिला जाग गई। फिर लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसकी बहन को बंधक बना लिया। अन्य बाराती वहां से भाग गए।

उनमें से एक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी. इस दौरान दूल्हे की पत्नी ने जमकर हंगामा किया. बोलीं- दो साल पहले दूल्हे ने मुझसे शादी की है। अब वह यहां दूसरी बार शादी कर रहे हैं। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामला सुलझाया। फिर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। वहीं, इसके बाद दुल्हन के परिवार ने गांव के ही दूसरे लड़के से दुल्हन की शादी करा दी और उसे विदा कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User