पंचायत सहायक ने कार्यालय में लगाई फांसी:मौत

Nov 28, 2024 - 17:20
0 21
पंचायत सहायक ने कार्यालय में लगाई फांसी:मौत

block-350 block-350

पंचायत सहायक ने कार्यालय में लगाई फांसी:मौत

फर्रुखाबाद। पंचायत सहायक राघवेंद्र यादव ने कार्यालय में ही फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। करीब 24 वर्षीय अविवाहित राघवेंद्र यादव थाना कंपिल के ग्राम हकीकतपुर निवासी थे। वह ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक पद पर तैनात थे। उनकी गांव के ही पंचायत घर में ड्यूटी लगी थी। राघवेंद्र सुबह करीब 9 बजे बिना खाए यह कहकर घर से गए कि पंचायत भवन जा रहा हूं लौटकर खाना खाऊंगा।

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने फोन मिलाया तो राघवेंद्र का फोन नहीं उठा। तभी परिजन पंचायत घर गए तो उन्होंने देखा की राघवेंद्र का शव पंचायत भवन छत के कुंडे में रस्सी से लटक रहा था। राघवेंद्र ने मेज पर कुर्सी रखकर गले में फांसी का फंदा डाला था। बताया गया है कि राघवेंद्र ने घरेलू कलह के कारण जान दी है। सूचना मिलने पर को सीओ थाना पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर पंचनामा की कार्रवाई की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User