कारागार, एटा में भारत का 75वाँ संविधान दिवस मनाने तथा संविधान की उद्देशिका एवं मूल कर्तव्यों का पाठन एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Nov 26, 2024 - 19:51
0 17
कारागार, एटा में भारत का 	75वाँ संविधान दिवस मनाने तथा संविधान की उद्देशिका एवं मूल कर्तव्यों का पाठन एवं विधिक जागरूकता  शिविर का आयोजन

block-350 block-350

केन्द्रीय सभागार, जनपद न्यायालय, के साथ ही जिला कारागार, एटा में भारत का 75वाँ संविधान दिवस मनाने तथा संविधान की उद्देशिका एवं मूल कर्तव्यों का पाठन एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

 एटा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार आज दिनांक 26-11-2023 को जनपद न्यायालय एटा के केन्द्रीय सभागार में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा दिनेश चन्द की अध्यक्षता में दिनांक 26.11.2024 को 75वाँ संविधान दिवस मनाने तथा इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्य के पाठन में सहभागिता हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा श्री कमालुद्दीन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों का पाठन कराया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा कमालुद्‌दीन द्वारा संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही जिला कारागार, एटा में भी संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा इस अवसर पर वक्ता/अधिवक्ता राधारमण वार्ष्णेय द्वारा समस्त निरूद्ध बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रदत्त निःशुल्क सुविधाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की तथा संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में पराविधिक स्वयं सेवक श्रीमती रिचा यादव के द्वारा जिला कारागार, एटा के संविधान दिवस के कार्यक्रम का संचालन किया और अपनी मधुर वाणी के साथ ही सभी अतिथियों का क्रमानुसार आभार प्रकट कर आमंत्रित किया। जेल अधीक्षक अमित चौधरी द्वारा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, एवं अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा का आभार प्रकट कर स्वागत किया गया तथा माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा मौजूद बंदियों को संविधान के महत्व व मौलिक अधिकार एवं कर्त्तव्यों के बारे में भी बताया।

इस कार्यक्रम के दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा जिला कारागार, एटा में उपस्थित सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई तथा जिला कारागार के प्रांगण में पौधा रोपण किया। साथ ही कमालुद्दीन अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा द्वारा समस्त बंदियों को मौलिक अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा उनके महत्व को बताया कि जिस प्रकार संविधान में नागरिकों को जीवन-यापन व देश के विकास के बारे में अधिकार दिये गये हैं उसी प्रकार से नागरिकों को भी कुछ कर्त्तव्य भी बताये गये हैं, जिनका पालन कर नागरिक अपना व राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करते हैं।

 इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण जनपद न्यायालय एटा एवं विकास जैन, शुभम मिश्रा, कु० शालिनी सिंह, योगेश कुमार अधिवक्ता, प्रदीप कुमार कश्यप जेलर, श्रीमती शशीकला वर्मा, जहान सिंह यादव, तेजपाल डिप्टी जेलर, एवं बंदी व कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयं सेवक आदि उपस्थित रहे।।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User