Bulandshahr News : घोर कलियुग- बुलन्दशहर में जवान बेटे का दिल माँ पर आया, माँ पहुंची थाने

Bulandshahr News : घोर कलियुग- बुलन्दशहर में जवान बेटे का दिल माँ पर आया, माँ पहुंची थाने

Nov 22, 2024 - 09:55
0 633
Bulandshahr News :  घोर कलियुग- बुलन्दशहर में जवान बेटे का दिल माँ पर आया, माँ पहुंची थाने

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले के मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक जवान बेटे का दिल अपनी मां पर आ गया। हद तो तब हो गई जब मां के लिए बेटे का यह प्यार छेड़खानी और जबरदस्ती तक पहुंच गया।

आखिर में बेटे की शर्मनाक हरकतों से परेशान होकर मां पुलिस के पास पहुंच गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी और मामले की जांच शुरू कर दी है। ये हैरान कर देने वाला मामला बुलन्दशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस को दी गई शिकायत में 29 साल की पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसकी शादी 58 साल के एक शख्स से हुई थी। उसके पति ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उससे शादी की थी। पहली शादी से उस शख्स का एक बेटा भी था, जिसका नाम रिजवान था।

पीड़िता ने बताया कि 5 महीने पहले ही उसके पति का निधन हो गया था, जिसके बाद वह मुस्लिम रीति-रिवाज के हिसाब से इद्दत (इसमें मृतक की पत्नी 4 महीने तक किसी से नहीं मिलती है) की रस्म कर रही थी। पीड़िता का आरोप है कि इद्दत के दौरान उसका सौतेला बेटा रिजवान उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके अलावा, उसने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। इद्दत पूरी होने के बाद भी रिजवान की ये शर्मनाक हरकतें और छेड़छाड़ का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान पीड़िता ने सौतेले बेटे को कई बार- कई तरीकों से समझाया भी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अंत में रिजवान की करतूतों से परेशान होकर पीड़िता बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद पहुंची। यहां उसने पुलिस में सौतेले बेटे के खिलाफ शिकायत दी।

 महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच की। शुरुआती जांच में पुलिस ने काफी हद तक महिला के आरोपों को सही पाया। इसके बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की। इस मामले की जांच कर रहे डीएसपी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी सौतेले बेटे के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर थाना जहांगीराबाद में दर्ज की गई है। पीड़िता और उसके पति की उम्र में बड़ा फासला था। पिछले दिनों पीड़िता के पति का निधन हो गया। पीड़िता पर उसका सौतेला बेटा बुरी नजर रखता था और छेड़छाड़ करता था। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User