Mainpuri News : बहन की देखरेख को साली को बुलाकर लाया जीजा, प्रेग्नेंट होने पर हंगामा

Mainpuri News : बहन की देखरेख को साली को बुलाकर लाया जीजा, प्रेग्नेंट होने पर हंगामा

Nov 17, 2024 - 08:26
0 890
Mainpuri News : बहन की देखरेख को साली को बुलाकर लाया जीजा, प्रेग्नेंट होने पर हंगामा

जीजा -साली के इश्क के चर्चे तो अक्सर ही सुनने को मिल जाते हैं। उत्तर प्रदेश मैनपुरी जनपद से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जीजा और साली के बीच इश्क हो गया जो धीरे-धीरे परवान चढ़ गया। जीजा और साली ने मिलकर जमकर गुल खुलाए।

इसी बीच दोनों के बीच वो हो गया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। साली ने अपनी बहन का भरोसा तोड़ा तो वहीं पति ने अपनी पत्नी का। हककीत तो तब पता चली जब साली प्रेग्नेंट हो गई। इसकी खबर लगने के बाद एक नहीं बल्कि दो परिवारों में बवाल हो गया। बात पुलिस थाने तक पहुंची। जीजा और साली दोनों साथ रहने पर अड़े थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों कोर्ट में पेश किया और वहां बयान दर्ज करवाए। पूरा मामला बेवर क्षेत्र का बातया जा रहा है। पुलिस के अनुसार छह महीने पहले एक युवक ने अपनी बीमारी पत्नी की देखभाल के लिए अपनी साली को घर बुलाया।

बहन की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही साली अपने जीजा के घर पहुंच गई। साली की सुंदरता को देखकर जीजा उस पर फिसल गया। साली भी जीजा को पसंद करने लगी। धीरे-धीरे दोनों का इश्क परवान चढ़ने लगा। इसकी खबर युवती की बहन को भी नहीं थी। जीजा और साली मिलकर गुल खिलाने लगे। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए थे। दोनों को जब भी मौका मिलता कमरे में जाकर रंगरेलियां मनाने लगे। दोनों के इस रिश्ते की भनक तो तब लगी जब साली प्रेग्नेंट हो गई। छोटी बहन के गर्भवती होने की सूचना पर उसकी बड़ी बहन ने उसे घर से निकाल दिया। लेकिन वह अपने जीजा के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। जीजा भी बीवी के साथ ही साली को भी रखने के लिए जिद करने लगा।

यहां तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन जब साली के प्रेग्नेंट होने की खबर जब उसके घर पहुंची तो दो परिवारों में बवाल मच गया। बात पुलिस थाने तक पहुचं गई। पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों समझने को तैयार ही नहीं हुए। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया और दोनों के बयान दर्ज करवाए। जीजा-साली की इस हरकत से क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User