Cylinder Price: दिवाली के बाद बढ़े गैस सिलेंडर के दाम: 4 महीनों में 156 रुपए का इजाफा

Cylinder Price: कीमत लगातार चौथे महीने बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में इसकी कीमत 62 रुपए बढ़ी, जिससे दिल्ली में यह 1,802 रुपए और मुंबई में 1,754.50 रुपए हो गया है।

Nov 01, 2024 - 09:00
0 267
Cylinder Price: दिवाली के बाद बढ़े गैस सिलेंडर के दाम: 4 महीनों में 156 रुपए का इजाफा
Cylinder Price Today

block-350 block-350

Gas Price Today: दिवाली खत्म होते ही देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। यह लगातार चौथा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। पिछले चार महीनों में चारों महानगरों में औसतन 156 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़त हुई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में मार्च के बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है। मार्च में घरेलू सिलेंडर के दाम 100 रुपए कम किए गए थे। चलिए जानते हैं कि एक नवंबर से चारों महानगरों में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के कितने दाम चुकाने होंगे।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें

चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत मार्च के बाद से स्थिर है। मार्च में घरेलू सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की कटौती हुई थी, जबकि 29 अगस्त 2023 को इसमें 200 रुपए की कटौती की गई थी। अभी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए में मिल रहा है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार इजाफा

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत लगातार चौथे महीने बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में इसकी कीमत 62 रुपए बढ़ी, जिससे दिल्ली में यह 1,802 रुपए और मुंबई में 1,754.50 रुपए हो गया है। कोलकाता में कीमत 61 रुपए बढ़कर 1,911.50 रुपए हो गई है, जबकि चेन्नई में 61.5 रुपए की बढ़त के साथ यह 1,964.50 रुपए तक पहुंच गई है।

पिछले चार महीनों में कितना महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर?

पिछले चार महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 150 रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 156 रुपए, कोलकाता में 155.5 रुपए, मुंबई में 156.5 रुपए और चेन्नई में 155 रुपए तक बढ़त दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User