Etah News : मारहरा पुलिस ने 7 जुआरी जुआ खेलते पकड़े
एटा। थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 07 जुआरियों को 4110 रुपए तथा 52 ताश के पत्तों सहित किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा दिनांक 29.10.2024 को समय करीब 23.45 बजे मुकेश की पानी की समर के पास ग्राम खलीलगंज थाना मारहरा जनपद एटा से जुआ खेलते हुए 07 जुआरियों को 4110 रुपए तथा 52 ताश के पत्तों सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 183/24 धारा 13 G ACT (जुआ) अधि0 पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता – 1. ब्रजमोहन पुत्र रामस्वरुप 2. संतोष पुत्र खेमकरन सिंह 3. तोताराम पुत्र पूरन सिंह 4. ठाकुरदास पुत्र भूप सिंह 5. मुल्लन सिंह पुत्र सेवाराम 6. ज्ञानन्द पुत्र ख्यालीराम 7. रामभरोसे पुत्र मेघसिंह समस्त निवासी ग्राम खलीलगंज थाना मारहरा जनपद एटा। बरामदगी - 1. 4110 रूपये व 52 ताश के पत्ते
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)