ज्योतिषी से महूर्त निकलवा कर चोरों ने कर डाली करोंडो की चोरी

Aug 23, 2023 - 16:20
0 163
ज्योतिषी से महूर्त निकलवा कर चोरों ने कर डाली करोंडो की चोरी

block-350 block-350

एक तरफ उत्तर प्रदेश में पुलिस को पंचांग देखकर पुलिसिंग करने की सलाह दी जा रही है तो वहीं दूसरी तरह देश के चोर भी ज्योतिष पर भरोसा जता रहे हैं।

 महाराष्ट्र के पुणे से एक चोरों का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरों ने चोरी करने से पहले एक ज्योतिष से संपर्क किया और इसके बाद करोड़ रूपये लूट लिए। ज्योतिष से मिलकर चोरी करने पहुंचे चोर मामला महाराष्ट्र के पुणे के बारामती का बताया जा रहा है। यहां चोरों ने चोरी करने से पहले एक ज्योतिष से संपर्क किया और मुहूर्त निकलवाई।

ज्योतिष के बताये समय पर चोरों ने घर में धावा बोल दिया और करोड़ों के सामान लेकर फरार हो गये। चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने जांच की और चोरों का पता चल गया और ज्योतिष भी पकड़ में आ गया है। पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो जांच शुरू हुई। जांच में चोरी में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चोरों के पास 76 लाख रूपये बरामद हुए हैं। चोरी की वारदात में सचिन जगधाने, रायबा चव्हाण, रवींद्र भोसले, दुर्योधन उर्फ दीपक जाधव और नितिन मोरे शामिल थे। पीड़ित परिवार के मुताबिक, घर से 95 लाख रुपए नकद और 11 लाख रुपए के गहने चोरी हुए थे। वहीं पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि चोरों ने चोरी करने से पहले एक ज्योतिष से संपर्क किया था।

 ज्योतिष के बताये समय अनुसार चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने ज्योतिष को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस घटना को सुनकर लोग हैरानी जता रहे हैं। वहीं दूसरी तरह उत्तर प्रदेश पंचांग देखकर पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ाने का आदेश दिया गया है ।

 यूपी डीजीपी ने बताया कि जब चांद रात में नहीं दिखाई देता तो चोरी, डकैती करने वाले अपराधी सक्रिय हो जाते हैं और जब चांद दिखाई देता है तो इस तरह की घटनाएँ कम होती है. कब चांद रात में दिखाई देगा और कब नहीं, इसे समझने के लिए यूपी डीजीपी ने अधिकारियों को पंचांग देखने की सलाह दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User