असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया

Oct 13, 2024 - 18:38
0 8
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया

block-350 block-350

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया

कायमगंज /फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद मंडी समिति के मैदान में धूं धूं कर जला रावण का पुतला, जश्न में डूबे लोगदेशभर में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंडी समिति के मैदान में आयोजित रामलीला में रावण वध का भव्य मंचन किया गया। जिसके बाद मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को जलाया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। जिससे पूरा मैदान रंग-बिरंगी से चमक उठा।

दशहरा के पर्व पर कोई खलल न पड़े इसलिए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये।रावण दहन के दौरान जमकर श्री भगवान राम के नारे लगाए गये वही लोगों ने जमकर आतिशबाजी का लुफ्त उठाया हुई। कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण के युद्ध का जीवंत मंचन किया। भगवान श्रीराम के स्वरूप ने असत्य पर सत्य की जीत का परचम लहरा कर रावण का वध किया। जिसके बाद मैदान में लगे रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों में आग लगायी गयी। करीब आधे घंटे तक लगातार आतिशबाजी होती रही। जिससे पूरा मैदान रंग-बिरंगी रोशनी से चमक उठा।

 मैदान में मौजूद लोगों ने रावण दहन की इन तस्वीरों को अपने-अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, राम प्रकाश यादव, अमित सेठ,कमलेश चंद्र गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, बालक राम यादव, अभिशेख अग्रवाल, डाo प्रमोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, कौशल किशोर भारद्वाज, संजीव गुप्ता, सुबोध गुप्ता, नीरज गुप्ता, पवन कौशल, प्रतीक कौशल, रजनेश यादव, अनिल गुप्ता, आशीष गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रवीन यादव, सचिन रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User