Noida News: पुलिस ने गाय से दुष्कर्म करने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार

Oct 11, 2024 - 17:04
Updated: 2 years ago
0 19
Noida News: पुलिस ने गाय से दुष्कर्म करने के आरोप में एक को किया  गिरफ्तार

block-350 block-350

Noida News: गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने गाय से दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। पुलिस ने बताया कि कथित दुष्कर्म की यह घटना थाना फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की है।

पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960, 11 (1) (ए) के तहत प्राथमिक दर्ज की है और घटना की जांच जारी है। थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नोएडा में फेस-दो क्षेत्र के सेक्टर 110 की निवासी राजबाला सिंह पत्नी रोहित सिंह ने इस मामले में बृहस्पतिवार रात करीब सवा सात बजे प्राथमिकी दर्ज कराई।
राजबाला ने पुलिस को बताया कि 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात में दो बजे उनके घर मनीष चौहान पहुंचे और उन्होंने उनको बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति (जिसका नाम पंचदेव बताया जा रहा है) को उनकी गाय से दुष्कर्म करते पकड़ा गया है।
राजबाला ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User