आज बीजेपी आलाकमान से मिलेंगे नायब सैनी, इस दिन लेंगे सीएम पद की शपथ

Oct 09, 2024 - 09:30
Updated: 2 years ago
0 7
आज बीजेपी आलाकमान से मिलेंगे नायब सैनी, इस दिन लेंगे सीएम पद की शपथ

block-350 block-350

Haryana New CM : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा की जीत के बाद ही सीएम कौन बनेगा, ये भी लगभग तय हो चुका है। हरियाणा के अगले सीएम नायब सिंह सैनी ही होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बढ़ोली और नायब सैनी आज दिल्ली जा रहे हैं और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 तारीख़ विजय दशमी के दिन नायब सैनी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के साथ अब सभी की निगाहें अगली सरकार के गठन पर टिकी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी, और इस सरकार में दो डिप्टी सीएम होंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा में विधायकों के साथ बैठक करने के लिए पर्यवेक्षकों को वहां भेजेगा, ताकि औपचारिक रूप से पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद लिए सही उम्मीदवार का चयन किया जा सके। उसके साथ ही कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट बनेगी।

पीएम ने कार्यकर्ताओं को जीत की दी बधाई

हरियाणा में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता देकर इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस एक "परजीवी पार्टी" है, जो केवल तभी जीतती है जब उसके गठबंधन सहयोगी द्वारा शक्ति मिलती है। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार करते हुए कहा - ये राज्य ऐसे हैं जहां कांग्रेस गठबंधन के हिस्से के रूप में लड़ रही है।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User