UP News: करंट लगने से विवाहिता की मौत

Oct 08, 2024 - 07:30
0 17
UP News: करंट लगने से विवाहिता की मौत

block-350 block-350
UP News: चित्राहाट के सूरज नगर में अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद सोमवार की सुबह आठ बजे करीब कूलर में पानी डाल रही यौवती की करंट से लगने से मौत हो गयी शव देख मां और सास सुधबुध खो बैठी हैं। मृतका की सास रजनी ने बताया कि उपासना ने बच्चों दीपक और डुग्गू को खाना खिला कर स्कूल भेजा था। ससुर किशन सिंह बकरियां चराने चले गये थे। उपासना कूलर में पानी डाल रही थी। तभी करंट लगने से बेहोश हो गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों में मातमी कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User