Abhijeet Sawant Birthday : कुछ ही गानों में क्यों सिमट गया इंडियन आइडल के पहले विनर का करियर ?

Oct 07, 2024 - 08:30
Updated: 2 years ago
0 24
Abhijeet Sawant Birthday : कुछ ही गानों में क्यों सिमट गया इंडियन आइडल के पहले विनर का करियर ?

block-350 block-350

Abhijeet Sawant Birthday : म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' करीब 19 साल पहले शुरू हुआ था। यह उस समय के सबसे पॉपुलर शो में से एक था। साल 2004 में यह शो हर घर में देखा जाने लगा था। इस शो का हर प्रतिभागी दर्शकों का चहेता बन गया था। हालांकि इस शो के विनर अभिजीत सावंत रहे। जिनकी सुरीली आवाज का जादू दर्शकों पर खूब चला। दर्शकों ने भी अभिजीत को सबसे ज्यादा वोट देकर उन पर खूब प्यार बरसाया। 'इंडियन आइडल' के पहले शो के विनर बनकर अभिजीत ने इतिहास रच दिया। घर से लेकर गाड़ी तक सारी शोहरत उनके कदमों में थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के पहले सीजन के विनर अभिजीत इन दिनों कहां हैं और क्या कर रहे हैं? आज अभिजीत सावंत के 43वें जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके बारे में कुछ ऐसी बातें जो शायद ही आप जानते हों।

अमित सना को हराकर जीता था खिताब

अभिजीत सावंत का जन्म मुंबई में हुआ था। अभिजीत के पिता का नाम श्रीधर पांडुरंग सावंत और मां का नाम मनीषा सावंत है। साल 2004 में अभिजीत सावंत ने मुंबई में 'इंडियन आइडल' के लिए ऑडिशन दिया था, जिसमें उनका चयन हो गया था। अपनी मधुर आवाज के दम पर अभिजीत सावंत का 'इंडियन आइडल' में सफर जारी रहा, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल के अमित साना को हराकर फाइनल खिताब जीता। यह खिताब पाने के बाद अभिजीत सावंत रातों-रात स्टार बन गए।

कुछ गानों तक ही सीमित रहे

'इंडियन आइडल' जीतने के बाद अभिजीत सावंत का पहला सोलो एल्बम 'आप का अभिजीत' सोनी ने रिलीज किया था। इसका एक गाना 'मोहब्बतें लुटाऊंगा' काफी पॉपुलर हुआ था। इसके बाद अभिजीत का दूसरा एल्बम 'जुनून' भी हिट रहा। इसके बाद उन्होंने इमरान हाशमी की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का गाना 'मरजावां' भी गाया, लेकिन इसके बाद वे गायब ही रहे। रियलिटी शो में आ चुके हैं नजरगायक अभिजीत सावंत 'एशियन आइडल', 'जो जीता वही सुपरस्टार' और 'कॉमेडी सर्कस' जैसे कई अन्य रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुके हैं। इसके अलावा वे अपनी पत्नी शिल्पा सावंत के साथ 'नच बलिए' में भी नजर आ चुके हैं। इसके बाद अभिजीत ने फिल्म 'लॉटरी' में काम किया, जो सुपरफ्लॉप रही। आज अभिजीत छोटे-मोटे स्टेज शो करते नजर आते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई बार किस्मत आजमाई लेकिन लोगों को उनकी गायकी पसंद नहीं आई।

अभिजीत सावंत का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। साल 2010 में उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ हिट एंड रन का केस दर्ज था। हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार करते हुए कहा था कि हादसे के वक्त वे नशे में नहीं थे। अभिजीत सावंत मई 2022 में सिंगर, कंपोजर और गीतकार शाहजेब तेजानी के साथ म्यूजिक वीडियो 'तेरा रिश्ता' में नजर आए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User