UP में खतौनी को लेकर CM योगी के 6 बड़े आदेश

Oct 03, 2024 - 08:26
0 35
UP में खतौनी को लेकर CM योगी के 6 बड़े आदेश

block-350 block-350

UP News: उत्तर प्रदेश में किसानों को अब नई खतौनी मिलेगी। नई खतौनी के अनुसार हर किसान के हिस्से की जमीन को दर्ज किया जाएगा।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार शासन के निर्देशानुसार इसमें सुधार की प्रक्रिया को चालु कर दी है। इससे यूपी के लोग एक अच्छी खबर के रूप में देख रहे हैं। इससे लाभ ये होगा कि किसानों को परेशानी से छुटकारा मिलेगा। UP में जमीन खतौनी को लेकर 6 नए आदेश जारी पहले यूपी में खतौनी केवल दादा-पिता और बेटे के नाम पर ही होती थीं, लेकिन अब नाम के साथ हिस्से का भी उल्लेख किया जाएगा।

अब यूपी में जमीन बेचने पर परिवार के किसी दूसरे सख्श की जमीन नहीं जा सकेगी। इसके लिए भी पूरी व्यवस्था की जा रही है। नई खतौनी के आधार पर पैन से आधार को जोड़ा जाएगा। जिसे लेकर सरकार द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था को लेकर यूपी में भूमि विक्रय करने वाले के नाम को हटाकर क्रेता का नाम तत्काल चढ़ाया जाएगा।

इसे लेकर भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि यूपी के कई इलाकों में ई-खतौनी का काम पूरा हो चुका है। अन्य गांव में जल्द ही पूरा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में अब ऑनलाइन खतौनी से जुड़ी जानकारी आसानी से ऑनलाइन मिल सकती है। जिससे लोगों की परेशानी दूर होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User