शमसाबाद चेयरमैन की भतीजी का लंदन के बर्मीघम विश्वविद्यालय में छात्र के रूप में हुआ चयन

Oct 01, 2024 - 07:25
0 8
शमसाबाद चेयरमैन की भतीजी का लंदन के बर्मीघम विश्वविद्यालय में छात्र के रूप में हुआ चयन

block-350 block-350

शमसाबाद चेयरमैन की भतीजी का लंदन के बर्मीघम विश्वविद्यालय में छात्र के रूप में हुआ चयन

कायमगंज / शमशाबाद। निवासिनी सारा अफजाल पुत्री अफजाल अहमद फारूकी का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बर्मीघम (लंदन) लोक एवं पर्यावरण स्वास्थ्य विज्ञान में परास्नातक हेतु चयन हुआ। सारा अफजाल को 30 सितंबर को विश्वविद्यालय में ज्वाइन करना है। इसलिए वे रवाना हो गई। सारा अफजाल नदीम अहमद फारूकी की भतीजी है।

सारा अफजाल की प्रारंभिक शिक्षा शमसाबाद में हुई इसके उपरांत कक्षा 6 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय वूमेंस कॉलेज में प्रवेश हुआ तत्पश्चात भू विज्ञान में स्नातक किया। सारा अफजाल ने गंगा, यमुना व काली नदी में एंटीबायोटिक के कारण जैव प्रतिरोध का अन्वेषण किया था। जिसके कारण केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की प्रतिष्ठित नेशनल थीसिस चैंपियनशिप अनुदान मिला था। और सारा अफजाल के इस उच्च स्तरीय कार्य के लिए मंत्रालय द्वारा प्रशंसा की गई।

जिससे बर्मीघम विश्वविद्यालय में विश्व स्तरीय कोर्स में सहायता मिली। सारा अफजाल के उत्कृष्ट योगदान और उच्च शिक्षा हेतु प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में चयनित होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता भी व्यक्त की। ज्ञात हो नदीम अहमद फारूकी के छोटे भाई डॉक्टर दाऊद सलीम ने लंदन स्थित प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ऑक्सफोर्ड से मनोविज्ञान मे डांक्ट्रेट की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User