एटा में प्रधानमंत्री के सुभारम्भ के बाद लाभार्थियों को बांटे प्रधानमंत्री आवास प्रमाणपत्र

Sep 17, 2024 - 20:01
0 13
एटा में प्रधानमंत्री के सुभारम्भ के बाद लाभार्थियों को बांटे प्रधानमंत्री आवास प्रमाणपत्र

block-350 block-350

एटा । आज उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वृहद जनकल्याणकारी योजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर जनपद एटा के नगरीय निकायों के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट के एन आई सी सभागार में मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया ।

तथा उनको उक्त कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के विस्तृत दिशा निर्देश एवं लक्ष्य के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अनेकानेक जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ भी किया गया है, इनमें महिलाओं के कल्याण हेतु सुभद्रा योजना प्रमुख है यह योजना महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के उपरान्त प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों को जिला विकास अभिकरण( डूडा) के द्वारा आवास आवंटन के स्वीकृत पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यालय के जे.ई. मोहित वर्मा, रमेश गुप्ता,रजनीश कुमार,सोनू राजपूत एवं ललित कुमार सहित प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User