Girl Rape Case: 9 साल की बच्ची से घर मे घुसकर रेप, छोटी बहन को 20 रुपये देकर चुप रहने को कहा

Girl Rape Case: 9 साल की बच्ची से घर मे घुसकर रेप, छोटी बहन को 20 रुपये देकर चुप रहने को कहा

Sep 17, 2024 - 19:38
0 277
Girl Rape Case: 9 साल की बच्ची से घर मे घुसकर रेप, छोटी बहन को 20 रुपये देकर चुप रहने को कहा

block-350 block-350

Girl Rape Case: महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक अंजान शख्स ने 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया है।

आरोपी ने बहन के सामने 9 साल की मासूम का रेप किया और बहन को 20 रुपये देकर चुप रहने की धमकी दे डाली। पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं लग सका है।

यह घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है। पीड़िता के माता-पिता पेशे से मजदूर हैं। इसलिए उनकी दोनों बच्चियां घर में अकेले रहती थीं। पीड़िता की उम्र 9 साल है और उसकी छोटी बहन 5 साल की है। रविवार की शाम एक अंजान शख्स उनके घर आया और बच्चियों से उनके माता-पिता के बारे में पूछा। बच्चियों ने बताया कि वो घर पर नहीं हैं। ऐसे में आरोपी जबरदस्ती घर में घुस गया और 9 साल की पीड़िता का बलात्कार करने लगा।

पीड़िता की छोटी बहन अपनी आंखों से यह सब होते हुए देख रही थी। खबरों की मानें तो आरोपी ने रेप के बाद आरोपी ने उसकी छोटी बहन को 20 रुपये थमाए और किसी के सामने मुंह न खोलने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। शाम को माता-पिता घर आए तो बड़ी बेटी की बेसुध हालत में मिली और छोटी बेटी ने उन्हें पूरी कहानी सुना डाली। माता-पिता पीड़िता को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए पीड़िता को अस्पताल भेजा, जहां उसके साथ रेप की पुष्टि हुई। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से काफी खून बह रहा था।

पुलिस ने मामले पर FIR दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि दोनों बच्चियां आरोपी को नहीं जानती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी मराठी बोल रहा था और उसके माथे पर टीका था। इसके अलावा पुलिस को आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं है।

पुलिस को शक है कि किसी जान-पहचान के शख्स ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पीड़िता के परिवार का करीबी या पड़ोसी हो सकता है। उसे पता था कि इस समय बच्चियां घर में अकेली रहती हैं। उसी समय आरोपी ने 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User