किसानों को लगा झटका : उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाया, एटा सहित 30 जिले शामिल

Sep 17, 2024 - 07:36
0 40
किसानों को लगा झटका : उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाया, एटा सहित 30 जिले शामिल

block-350 block-350

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खेती करने वाले किसानों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार ने दस कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही साथ इस आदेश को प्रदेश के 30 जिलों में लागू कर दिया गया है।

खबर के अनुसार बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देने और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 कीटनाशकों पर प्रतिबंध लगाया हैं। 30 जिलों के किसान अब इन दस कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इन कीटनाशकों के पर लगी रोक।

यूपी सरकार ने थायोमेथाक्साम, प्रोफेनोफास, इमिडाक्लोप्रिड, क्लोरपाइरीफास, हेक्साकोनोजोल, प्रोपिकोनाजोल, ट्राईसाइक्लाजोल, बुप्रोफेजिन, एसीफेट व कार्बेंडजिम कीटनाशकों के सभी प्रकार के कीटनाशकों की बिक्री, वितरण और प्रयोग पर रोक लगा दी हैं। इन 30 जिलों में कीटनाशक पर लगी रोक।

एटा, बागपत, बरेली, बिजनौर, बदांयू, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, औरैया, कासगंज, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, इटावा, गौतमबुद्धनगर, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, संभल, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मैनपुरी, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, शामली और पीलीभीत में बासमती चावल में कीटनाशकों का प्रयोग प्रतिबंधित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User