Love Story : 15 साल के छात्र ने की एक बच्चे की अम्मा से शादी

Love Story : 15 साल के छात्र ने की एक बच्चे की अम्मा से शादी

Sep 16, 2024 - 20:06
0 538
Love Story : 15 साल के छात्र ने की एक बच्चे की अम्मा से शादी

block-350 block-350

सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे मामले देखे होंगे जिसमें लोग अजीबो-गरीब तरीके से शादी कर रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला पटना से इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल एक 15 साल के मैट्रिक में पढ़ने वाले छात्र को अपने से बड़ी और एक बच्चे की मां से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। जानकारी के मुताबिक घटना पटना के बाढ़ थाना इलाके की बताई जा रही है। यहां पर एक स्टूडेंट जो मैट्रिक की पढ़ाई कर रहा है, वह पटना में किराए के मकान में रहता है।

यहां पर उसको आसरा देने वाली मकान मालकिन की एक शादीशुदा बेटी से प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों घर से भाग गए और शादी रचा ली। इस समय यह मामला सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक युवती एक बच्चे की मां भी है। जानकारी के अनुसार युवती की उम्र 26 साल बताई जा रही है।

दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली इस बात का सच उस समय बाहर आया जब छात्र के पिता ने अपने बेटे के अपहरण की शिकायत पुलिस को दी। इसी दौरान उनका बेटा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ थाने आ पहुंचा। थाने में दोनों ने इस बात को स्वीकार किया कि दोनों ने अपनी मर्जी से शादी रचाई है। उन्होंने बताया कि वह घर से भागे तो उमानाथ मंदिर में दोनों ने लव मैरिज कर ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User