UP News : इनको मारो जूते चार, अखिलेश योगी के सामने खुलकर आये, हो गईं फजीहत

UP News : इनको मारो जूते चार, अखिलेश योगी के सामने खुलकर आये, हो गईं फजीहत

Sep 14, 2024 - 20:22
0 167
UP News : इनको मारो जूते चार, अखिलेश योगी के सामने खुलकर आये, हो गईं फजीहत

block-350 block-350

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के मठाधीश वाले बयान पर शनिवार को राजधानी लखनऊ में उनका पुतला फूंका गया।

पुतला फूंकने से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तस्वीर को जूते-चप्पलों की माला पहनाई और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इनको मारों जूते चार लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश ने एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये पुतला फूंकने का काम उन्हें तब भी करना चाहिए था, जब किसी नेता ने यह कहा था कि ये ये ये इनको मारो जूता चार…….इस दौरान वहाँ मौजूद अन्य लोग ठहाके लगा रहे थे।

अखिलेश ने कहा कि उस समय ये साधु-संत कहां थे? आज कल गूगल का ज़माना है, अगर किसी को बुरा लग रहा है तो मठाधीश का अर्थ गूगल करके देख लें। अब ये लोग गूगल के खिलाफ भी जायेंगे क्या? बता दें कि ये ये ये इनको मारो जूते चार का नारा बसपा के समय दिया गया था। यहां ये ये ये का मतलब तिलक यानी पंडित , तराजू यानी की बनिया और तलवार यानी ठाकुर से है।

अखिलेश के इस बयान की काफी आलोचना हो रही है। लोगों ने सवाल उठाया है कि अखिलेश यह बयान क्यों दे रहे जब उसी बसपा के साथ इन्होंने 2019 में गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। डिंपल यादव मायावती के पैरों में गिर कर फोटो खिंचवाई थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User