बरसात में भरभरा कर गिरे कई मकान/ दीवार मचा हाहाकार

Sep 13, 2024 - 20:37
0 13
बरसात में भरभरा कर गिरे कई मकान/ दीवार मचा हाहाकार

block-350 block-350

बरसात में भरभरा कर गिरे कई मकान/ दीवार मचा हाहाकार

कंपिल/फर्रुखाबाद। तीन दिन से लगातार हो रही बरसात में कई घर व दीवारें भरभराकर गिर गई है। एक परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। हालांकि कोई भारी नुकसान नही हुआ। क्षेत्र के गांव त्योरखास निवासी पिंकी बच्चों के साथ घर में के आंगन में सो रही थी। बरसात के कारण कमरे की दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी। जिससे परिजन बाल बाल बच गए।

कमरे में रखा गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। इसी गांव निवासी हसीना बेगम का मकान गिर गया। जिससे ग्रहस्थी का सामान दब गया। बरखेड़ा निवासी अनोखेलाल की दीवार , राकेश के घर में पड़ी झोपडी , राशीदपुर निवासी शिवचरन के घर की दीवार , उत्मान नगर निवासी जगदीश पाल की कमरे की छत ,लुखड़ापुर निवासी करन सिंह का का कच्चा मकान गिर गया। मकान में भूसा भरा हुआ था।

कटिया निवासी अली अहमद अब्बासी का मकान के दीवार गिर गयी। मुख्य मार्ग पर मंलव गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। पीड़ितों ने हल्का लेखपाल को मामले की सूचना दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User