Buffalo Fell On woman : दूध दुहने के दौरान महिला के ऊपर गिरी भैंस ने तोड़ा दम

Buffalo Fell On woman : दूध दुहने के दौरान महिला के ऊपर गिरी भैंस ने तोड़ा दम

Sep 13, 2024 - 21:04
0 106
Buffalo Fell On woman : दूध दुहने के दौरान महिला के ऊपर गिरी भैंस ने तोड़ा दम

block-350 block-350

दूध निकालने के दौरान महिला पर गिरी भैंस, 5 मिनट में भैंस ने तोड़ दिया दम - राजस्थान के करौली जिले के पैटोली गांव में एक अजीब दुर्घटना हुई है।

यहां गुरुवार सुबह दूध निकालने के दौरान भैंस गश खाकर ​महिला पर गिर पड़ी। भैंस की मौके पर ही मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को घायलावस्था में करौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Buffalo Fell On woman पैटोली गांव निवासी मोहन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मोटी देवी गुरुवार तड़के घर पर भैंस का दूध निकाल रही थी।

दूध निकालते समय अचानक भैंस उसके ऊपर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, भैंस की मृत्यु हो गई। मोटी देवी को परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और निजी साधनों की मदद से करौली चिकित्सालय पहुंचाया। जहां महिला का उपचार जारी है। मोहन सिंह ने बताया कि भैंस का दूध बेचकर वे अपने परिवार चला रहे थे, मगर अचानक हुई इस दुर्घटना के कारण उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया।

वहीं, भैंस की कीमत करीब पचास हजार रुपए से ज्यादा थी। भैंस की मौत हो जाने पर उसके शव को दफन कर दिया गया। राजस्थान के करौली जिले के पटौली गांव में हुई यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे केस बहुत कम सामने आए हैं, जिसमें दूध दूहने के दौरान भैंस की मौत हुई हो।

मोहन सिंह ने बताया कि भैंस की तबीयत भी इन दिनों ठीक थी, मगर वह गश खाकर किस वजह से गिरी पता नहीं चल पाया। दूध निकालने के दौरान भैंस गिरने से महिला मोटी देवी के हाथ और कंधे में फैक्चर हुआ है। मोटी देवी का करौली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। दूसरे दिन शुक्रवार को उसे अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User