Kolkata Rape-Murder Case: आरोपी का DNA और पीड़िता से मिला semen मैच हुआ, Supreme Court में आज सुनवाई

कोलकाता रेप-मर्डर केस में CBI जांच में आरोपी का DNA और पीड़िता से मिला semen मैच हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में आज मामले की सुनवाई होगी, नई रिपोर्ट पेश की जाएगी।

Sep 09, 2024 - 08:41
0 25
Kolkata Rape-Murder Case: आरोपी का DNA और पीड़िता से मिला semen मैच हुआ, Supreme Court में आज सुनवाई
Kolkata Rape-Murder Case

block-350 block-350

Kolkata rape-murder case: कोलकाता रेप-मर्डर केस की जांच कर रही CBI की टीम आज Supreme Court में अपनी report पेश कर सकती है। आपको बता दें कि इस पूरे case में नया angle सामने आया है जिसमें एक report में बताया गया है कि मुख्य आरोपी संजय रॉय का DNA और पीड़ित महिला डॉक्टर के private part से मिले semen आपस में match हो गए हैं। अब इस नए angle के साथ आज Supreme Court पूरे मामले की सुनवाई करेगा।

CBI ने बताया सबूतों के साथ हुई छेड़छाड़

कोलकाता रेप-मर्डर केस की जांच कर रही CBI की टीम पूरी कोशिश में लगी हुई है। कुछ सबूत CBI को मिले हैं, जिसमें साबित होता है कि गिरफ्तार संजय रॉय ही गुनहगार है। पीड़िता के private part से मिले semen और आरोपी संजय का DNA मैच कर गया है। CBI सूत्रों के मुताबिक, 151 ग्राम चिपचिपा पदार्थ मिलने को लेकर गलत जानकारी फैलाई गई थी। CBI को कई दिनों तक hospital का दौरा करने और 3D mapping के बाद ऐसा लगा कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ हुई है, लेकिन ठोस सबूत न मिलने के कारण किसी और को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

CBI की जांच में अब तक 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है और 10-11 लोगों का polygraph test भी हुआ है। कोलकाता पुलिस की ओर से जब्त किए गए crime scene से 50 से अधिक sample, पीड़िता और आरोपी की FSL report, DNA report, hospital के CCTV camera नंबर 8 और 16 के फुटेज, कोलकाता traffic police के कुछ areas के CCTV फुटेज, hospital के कुछ नर्स और junior doctors के बयान के आधार पर फिलहाल CBI ने एक chargesheet तैयार किया है, जिसे आज Supreme Court में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User