क्या UP में बदलने वाला है मुख्यमंत्री का चेहरा? केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा कदम

क्या UP में बदलने वाला है मुख्यमंत्री का चेहरा? केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा कदम

Aug 15, 2024 - 18:14
0 895
क्या UP में बदलने वाला है मुख्यमंत्री का चेहरा? केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा कदम

block-350 block-350

लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई में लगातार अंदरुनी कलह की खबरें सामने आने के बीच ही अब उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक बड़ा कदम उठाया है।

 केशव मौर्य ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। खबरों के अनुसार, 11 अगस्त को दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात को लेकर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि यूपी में जल्द ही सीएम चेहरा बदलने वाला है।

खबरों के अनुसार, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने पीएम मोदी को यूपी में भारतीय जनता पार्टी के हालात की जानकारी दी है। उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी संख्या में सीटों पर मिली हार का कारण भी बताया है।

 आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिल चुके हैं। अब आगामी समय ही बताएगा कि यूपी में सीएम चेहरा बदलता है या नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User