16 साल की लड़की रील बनाने के चक्कर में 6th फ्लोर से गिरी

16 साल की लड़की रील बनाने के चक्कर में 6th फ्लोर से गिर

Aug 15, 2024 - 18:05
0 477
16 साल की लड़की रील बनाने के चक्कर में 6th फ्लोर से गिरी

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक 16 साल की लड़की रील बनाने के चक्कर में 6th फ्लोर से गिर गई। गंभीर रूप से घायल किशोरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।

दरअसल रील बनाते समय उसका मोबाइल हाथ से छूट गया था। ये घटना गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में​ स्थित क्लाउड 9 सोसायटी की है। मंगलवार को किशोरी अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ी होकर रील बना रही थी। तभी उसके हाथ से मोबाइल छूट गया। जिसे पकड़ने के चक्कर में वह भी जमीन पर आ गिरी। जैसे ही वह जमीन पर गिरी, उसकी चीख निकली और वह जोर जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी।

ये देख आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस मंगाकर लड़की को इलाज के लिए नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती किया। रील बनाने के चक्कर में कई हादसे हो रहे हैं। जिसमें युवाओं की जान भी जा रही है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। खासकर युवा सोशल मीडिया पर रील अपलोड कर वाह वाही लूटने के चक्कर में दिवाने हो गए हैं।

 वे ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। जब वे रील बनाकर शेयर कर सकें। इसी के चक्कर में ऐसे स्थानों पर भी रील बनाने लगते हैं। जहां खतरा होता है और जान जाने की पूरी संभावना होती है। ऐसा ही तब हुआ, जब गाजियाबाद में 16 साल की किशोरी रील बना रही थी। बताया जा रहा है कि वह इंस्टाग्राम पर रील शेयर करने वाली थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User