भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, PM मोदी JP नड्डा सहित 15 सदस्य रहेंगे उपस्थित

Aug 16, 2023 - 09:26
0 24
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, PM मोदी JP नड्डा  सहित 15 सदस्य रहेंगे उपस्थित

block-350 block-350

नई दिल्ली । भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार शाम पार्टी मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।

 बैठक में वर्ष के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी 15 सदस्यों के उपस्थित रहने की संभावना है।

चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा भाजपा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम चुनाव के लिए अपनी तैयारी को तेज कर रही है। सूत्र ने बताया कि बैठक में कमजोर सीटों पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में प्रत्याशियों के चयन व चुनावी रणनीति पर भी चर्चा किए जाने की संभावना है। पार्टी ने ऐसी सीटों की सूची तैयार कर ली है, जहां अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सूत्रों ने कहा कि राज्य नेतृत्व भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लोगों तक पहुंचने सहित जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों पर अपनी प्रतिक्रिया देगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य प्रमुख नेता बैठक में भाग लेंगे। साल के अंत में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें से मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User