Rape Case: आरोपी संजय रॉय की चार शादियों,3 छोड़कर चली गईं, चौथी के साथ कर दिया ऐसा

Kolkata Rape Case: कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को लेकर एक बड़ा खुलासा

Aug 12, 2024 - 08:10
0 257
Rape Case: आरोपी संजय रॉय की चार शादियों,3 छोड़कर चली गईं, चौथी के साथ कर दिया ऐसा
Kolkata Rape Case

block-350 block-350

Kolkata Rape Case: कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, संजय रॉय ने चार शादियां की थीं, लेकिन उसका आचरण इतना खराब था कि उसकी तीन पत्नियां उसे छोड़कर चली गईं। पड़ोसियों के मुताबिक, चौथी पत्नी की पिछले साल कैंसर से मौत हो गई थी।

पड़ोसियों ने बताया कि संजय रॉय अक्सर देर रात नशे में घर लौटता था। हालांकि, उसकी मां मालती रॉय ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके बेटे ने पुलिस के दबाव में अपराध स्वीकार किया है और वह निर्दोष है।

संजय रॉय को उत्तरी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक लेडी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 31 वर्षीय पीड़िता का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पीड़िता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और उसकी आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। पुलिस ने संजय रॉय के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (रेप) और 302 (हत्या) के तहत आरोप लगाए हैं। अदालत ने उसे 23 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ReadAlso: भाभी से 8 साल पहले की थी शादी… फिर चला गया नेपाल, वापस लौटा तो अब देवर को मिली ऐसी ‘सजा’

डाक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल छात्रों में आक्रोश

इस घटना के बाद से शहर के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल छात्रों में भारी आक्रोश है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज, नेशनल मेडिकल कॉलेज और मेडिकल कॉलेज, कोलकाता सहित कई सरकारी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टरों और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किए और आरोपियों को सख्त सजा देने तथा अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User