मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों के बीच आयोजित हुआ सावन झूला उत्सव

Aug 11, 2024 - 21:45
0 137
मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों के बीच आयोजित हुआ सावन झूला उत्सव

block-350 block-350

मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों के बीच आयोजित हुआ सावन झूला उत्सव

लॉयन्स क्लब व समर्पण सेवा समिति के आयोजन में छटा बिखेरते हुए बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की दर्शकों ने की सराहना 

कायमगंज/ फर्रुखाबाद। भारत में सावन माह प्राचीन काल से ही कजरी गायन तथा हिंडोला / झूला जैसे सर्वप्रिय कार्यक्रमों का विशेष महत्व रहा है । यह कार्यक्रम इस महीने में आम लोगों की हमेशा से ही पसंद रहे हैं जो आज तक जनमानस में खुशी व उमंग भरे मौसम का अहसास करा रहे हैं ।

ऐशे ही सुहावने मौसम में आज नगर के सीपी गेस्ट हाउस में लॉयन्स क्लब व समर्पण सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम सावन झूला गीत एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की आयोजिका डा० मिथलेश अग्रवाल ने झूले पर विराजमान कृष्ण-राधिका का माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक आरती उतारी।

कार्यक्रम में सीपीवीएन नर्सरी विंग स्कूल, मां गायत्री विद्या पीठ, शकुंतला देवी कॉलेज, श्रीराम उमावि, राम नरायण महिला डिग्री कॉलेज. सीपी आई, सीपीवीएन इंटर कॉलेज के बच्चों ने कार्यक्रम में सावन गीत, आयो रे आयो सावन, परम प्रेम में राधिका, आयी बागन में बहार, गोवर्धन लीला, मोहे पनघट पर नन्द लाल, सावन के झूले व राधे झूलना पधारो सांस्कृतिक गीतों पर नृत्य पेश कर दर्शको को मंत्र मुग्ध कर दिया ।

सभी ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सत्यपाल सिंह, पूर्व विघायक अमर सिंह खटिक, डॉ मिथलेश अग्रवाल, उद्योगपति लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नितेश गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता, प्रहलाद नरायण अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता आदि संभ्रांतजन उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User