दबंगों के हौसले बुलंद लाठी डंडों से हमला कर मां बेटी को किया घायल

Aug 09, 2024 - 07:46
0 46
दबंगों के हौसले बुलंद लाठी डंडों से हमला कर मां बेटी को किया घायल

block-350 block-350

दबंगों के हौसले बुलंद लाठी डंडों से हमला कर मां बेटी को किया घायल

कंपिल /फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी महिला राजेश्वरी पत्नी चंद्रप्रकाश व उनकी बेटी को घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। लाठी डंडों की मारपीट से दबंगों ने मां बेटी को लहूलुहान कर दिया।

पीड़िता राजेश्वरी की भैंस प्लाट में घुस गई प्लाट में भैंस घुस जाने से दबंग युवक गाली गलौज करने लगे पीड़िता ने गाली गलौज करने का विरोध किया। पीड़िता का विरोध करने पर दबंग युवको ने लाठी डंडों से प्रहार कर मां बेटी को घायल कर दिया। और तमंचा लहराकर गांव में दहसत फैलाने की कोशिश की।

दबंग युवकों ने गली गलौज कर धमकी दी कहा जहां चाहे शिकायत कर ले मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़िता रात भर थाने में अपनी शिकायत लेकर बैठी रही। फिर भी थाने में थानाध्यक्ष से लेकर किसी सिपाही ने पीड़िता की मदत नहीं की। पीड़िता की सुनवाई न होने पर परिजनों ने सुबह कायमगंज सी एच सी में भर्ती कराया।

एसपी ने संज्ञान लेकर दिए कार्यबाही के निर्देश।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User