Etah Crime News : युवक के अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार
Etah Crime News : युवक के अपहरण कर 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार
 
                                एटा । थाना जसरथपुर, जनपदीय इंटेलीजेंस विंग तथा सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही, 20 लाख की फिरौती के लिए हुई 16 वर्षीय किशोर के अपहरण की घटना का 12 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण, तीन महिला आरोपी सहित पाॅच अभियुक्त गिरफ्तार।
अपह्रत किशोर सकुशल बरामद।
घटना का विवरण -
दिनांक 07.08.2024 को वादी श्री सोएब हुसैन पुत्र श्री असफाक हुसैन निवासी ग्राम नदराला थाना जसरथपुर जनपद एटा द्वारा थाना जसरथपुर पर सूचना दी गई कि वादी का भाई जोएब उम्र करीब 16 वर्ष दिनांक 06.08.2024 को दिन के करीब 12.00 बजे भनऊघाट पेट्रोल पम्प पर मोटर साइकिल में तेल डलवाने के लिए गया था, और वहाँ से गायब हो गया।
परिजनों द्वारा ढूढ़ने पर नहीं मिला, शाम को वादी के भाई ने फोन कर बताया कि भनऊ घाट पेट्रोल पम्प के सामने उससे दो लड़कियों ने लिफ्ट माॅगीं बाइक पर बिठाने के बाद दोनों ने छुरी तथा कट्टा दिखाकर उसे धमकाया और फर्दपुर तक छोड़ने के लिए कहा, उसके बाद वादी का भाई बोला कि लड़कियों से बात कर लो। वादी द्वारा लड़कियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह अलीगढ़ से बोल रही है तथा अपने भाई को जिन्दा देखना चाहते हो तो सुबह 10.00 बजे तक अलीगढ़ 20 लाख रूपये लेकर आ जाए और फोन काट दिया।
इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर मु0अ0स0ं- 89/2024 धारा 140(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अनावरण तथा गिरफ्तारी - घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एटा द्वारा घटना के अनावरण तथा अपहृत की सकुशल बरामदगी हेतु तीन टीमों का गठन किया गया। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से अभियुक्तगण की लोकेशन थाना जैथरा क्षेत्रार्तगत प्राप्त हुयी। दिनांक 07.08.2024 को थाना जसरथपुर पुलिस, थाना जैथरा पुलिस व जनपदीय इंटेलिजेंस विंग तथा सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में समय करीब 20.00 बजे अभियुक्त जयचन्द्र के घर से अपह्रत जोएब उपरोक्त को सकुशल बरामद किया गया तथा अभियुक्त जयचन्द्र, प्रीती पत्नी जयचन्द्र, ज्योति पुत्री सुरेश मिश्रा, देवेन्द्र पाण्डेय पुत्र महावीर प्रसाद तथा रजनी पत्नी राजन शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यावाही की जा रही है तथा एक अन्य फरार अभियुक्त दीपक पुत्र वीरेन्द्र निवासी कसौलिया थाना जैथरा जनपद एटा की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है। महत्वपूर्ण बिन्दु - 1. अभियुक्त जयचन्द्र तथा देवेन्द्र दोनों अपहृत को पूर्व से जानते थे। 2. दोनों ने गिरफ्तार महिलाओं के साथ मिलकर जोएब का फिरौती के लिए अपहरण किए जाने की योजना बनाई।
3. भनऊघाट पर पेट्रोल डलवाने के बाद अपहृत के पास उन्हीं महिलाओं का फोन आया तथा वहाॅ पहुुॅचकर दोनों महिलाओं ने उससे लिफ्ट के बहाने उसकी बाइक पर बैठकर उसका अपहरण कर लिया। 4. जहाॅ से उसे जैथरा क्षेत्रातर्गत अभियुक्त जयचन्द्र के घर पर लाकर बंधक बनाकर रखा। 5. अभियुक्तों ने अपहृत जोएब को एक कुर्सी पर बैठाकर रस्सी से उसके हाथ पैर बाॅध दिए। 6. इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से अभियुक्तों की लोकेशन का पता चलने पर पुलिस टीम द्वारा मौके से पाॅचों अभियुक्तों केा गिरफ्तार किया गया तथा अपहृत को सकुशल बरामद किया गया है।
7. एक अन्य फरार अभियुक्त दीपक पुत्र वीरेन्द्र निवासी कसौलिया थाना जैथरा जनपद एटा की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता - 1. जयचन्द्र पुत्र रामनरेश शर्मा निवासी ग्राम शेरपुर थाना जैथरा जनपद एटा। 2. प्रीती पत्नी जयचन्द्र निवासी किरायेदार सुभाषचन्द्र गुप्ता पुत्र भोलानाथ गुप्ता निवासी कसौलिया थाना जैथरा जनपद एटा। 3. ज्योति पुत्री सुरेश मिश्रा निवासी किरायेदार सुभाषचन्द्र गुप्ता पुत्र भोलानाथ गुप्ता निवासी कसौलिया थाना जैथरा जनपद एटा। 4. देवेन्द्र पाण्डेय पुत्र महावीर प्रसाद निवासी ग्राम बेहटा थाना जैथरा जनपद एटा हाल निवासी ग्राम कसौलिया थाना जैथरा जनपद एटा। 5. रजनी पत्नी राजन शर्मा निवासी खजूरी गली न0 2 शोरूम वाली गली दिल्ली
फरार अभियुक्त का नाम व पता- 1. दीपक पुत्र वीरेन्द्र निवासी कसौलिया थाना जैथरा जनपद एटा बरामदगी - 1. तीन मोबाइल फोन 2. एक रस्सी 3. एक मोटर साइकिल पैशन प्रो यूपी 76एस 2032 (अपहृत की) गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - थाना जसरथपुर - 1. ओमप्रकाश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जसरथपुर जनपद एटा 2. उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह थाना जसरथपुर जनपद एटा 3. हे0का0 492 आदित्य कुमार थाना जसरथपुर जनपद एटा 4. का0 1080 पाल सिंह थाना जसरथपुर जनपद एटा 5. का0 1357 सहदेव सिंह थाना जसरथपुर जनपद एटा
थाना जलेसर व थाना जैथरा - 1. डॉ सुधीर कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जलेसर जनपद एटा 2. श्री राजकुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना जैथरा जनपद एटा 3. हे0का0 97 भूपेन्द्र सिंह थाना जैथरा जनपद एटा 4. का0 1001 विपिन भाटी थाना जैथरा जनपद एटा 5. का0 1273 मधूसूदन थाना जैथरा जनपद एटा
इंटेलीजेंस टीम - 1. निरीक्षक जयेन्द्र प्रसाद मौर्य प्रभारी इंटैलीजैंस विंग जनपद एटा 2. हे0का0 108 मनी सोलंकी इंटैलीजैंस विंग जनपद एटा 3. का0 927 दीपक त्रिवेदी इंटैलीजैंस विंग जनपद एटा 4. जनपदीय सर्विलांस टीम पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य हेतु पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ द्वारा 50000 रुपए के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 







 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            