फांसी पर झूली विवाहिता हुई मौत – मायके वालों ने जताई हत्या की आंशका

Aug 03, 2024 - 19:20
0 43
फांसी पर झूली विवाहिता हुई मौत – मायके वालों ने जताई हत्या की आंशका

block-350 block-350

फांसी पर झूली विवाहिता हुई मौत – मायके वालों ने जताई हत्या की आंशका

पुलिस तथा फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच की जांच – शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कायमगंज/ फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र कंपिल के गांव शाहपुर गंगपुर में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला । दुखद नजारा देखते ही ससुराली जनों में कोहराम मच गया । सूचना पर गांव आए मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया । आज क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी संजय उर्फ संजू की 30 वर्षीय पत्नी अंशिका का शव उसके कमरे में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका मिला।

शव देख ससुराल पक्ष में हडकंप मच गया। यह देख पति मौके से खिसक गया। मामले की जानकारी पुलिस व मायके पक्ष को दी गई। सूचना पर पहुंचे मायके जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव गुलाल नगला निवासी उदयपाल, मां मंजेश, भाई रंजीत ने जैसे ही अंशिका का शव देखा तो बिलख पड़े। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था ।

मायके पक्ष ने बताया कि अंशिका की शादी 8 वर्ष पहले संजय से हुई थी। संजू शराब पीने व जुआं खेलने का आदी है। दंपति के बीच इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। मृतका के पिता उदयपाल ने आरोप लगाया कि पति ने ही उसकी बेटी की हत्या की है। जबकि मृतका के ससुर राजवीर का कहना है कि गुरुवार की शाम उसका पुत्र संजू शराब के नशे में घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा।

 किसी तरह मामले को शांत कराया। शुक्रवार की सुबह परिजनों ने देखा कि बहू अंशिका का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। इधर सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इस पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया।

नमूने लिए और फोटोग्राफी की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका की 6 वर्ष के पुत्री साक्षी है। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। फिल हाल जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User