एपी पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण एवम ट्रेफिक नियम , साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Aug 01, 2024 - 19:10
0 22
एपी पब्लिक स्कूल में  वृक्षारोपण एवम ट्रेफिक नियम , साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

block-350 block-350

एपी पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण एवम ट्रेफिक नियम , साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

कायमगंज/फर्रुखाबाद । एपी पब्लिक स्कूल में यातायात नियम, साइबर अपराध के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण भी किया गया। कंपिल रोड स्थित एपी पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण व ट्रेफिक नियम के बारे में जागरूक किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी जयसिंह परिहार ने पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया।

इनके साथ ही हूमेन ट्रैफिकिंग डिपार्मेंट से बृजनंदन ओझा ने सभी बच्चों को यातायात से संबंधित आने वाली दिक्कत परेशानी एवं उनके सावधानी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। परिवहन विभाग के टीएसआई रजनीश यादव ने बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

इनके साथ ही इंस्पेक्टर साइबर क्राइम राजीव ने भी वर्तमान परिदृश्य में साइबर की दुनिया में बढ़ते हुए अपराध उसके नियंत्रण एवं उसके बचाव के उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक बच्चों को बताया। कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप रस्तोगी,आकाश रस्तोगी, विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ अंजलि पांडे, भाजपा जिला मंत्री अवनीश चतुर्वेदी समेत शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User