ग्रामीण को मारपीट कर लुटेरों ने नकदी और वाइक लूटी

Aug 01, 2024 - 08:10
0 26
ग्रामीण को मारपीट कर लुटेरों ने नकदी और वाइक लूटी

block-350 block-350

ग्रामीण को मारपीट कर लुटेरों ने नकदी और वाइक लूटी

व्यस्त मार्ग पर आधा दर्जन लुटेरों ने दिया घटना को वेखौफ हो अनजांम।

कायमगंज/ फर्रुखाबाद। लूट की घटना कायमगंज अलीगंज मार्ग पर होना बताई जा रही है । जहां वेखौफ लगभग आधा दर्जन लुटेरों ने ग्रामीण की बाइक और नकदी लूट ली । साथ ही लूट पीडित को जमकर मारापीटा । मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कंपिल के गांव त्योरखास निवासी सर्वेश कुमार बाइक से अताईपुर अपनी ससुराल गया था।

रविवार की रात वह वापस लौट रहा था। जब वह कायमगंज अलीगंज मार्ग स्थित कोल्ड स्टोर के पास पहुंचा । वहीं पर दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन लुटेरों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी ।जिसमें वह झाड़ियों में जा गिरा। ग्रामीण का आरोप है कि जब लुटेरों ने बाइक छीनने की कोशिश की तो उसने विरोध किया। इस पर लुटेरों ने उसके साथ मारपीट कर दस हजार रुपए व बाइक छीन ले गए। पीड़ित का कहना है वह अपने साले से दस हजार रुपए उधार लेकर आ रहा था। जब लुटेरों ने टक्कर मारी तभी वह गिर गया और उसका मोबाइल झाड़ियों में गिर गया।

 घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। इस पर वह पैदल गांव पहुंचा। जहां परिजनों को जानकारी दी। इस पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां उसका झाड़ियों में मोबाइल व गमछा मिल गया। उसके बाद उसने रात में ही कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। सूचना के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचना शायद मुनासिव नहीं समझा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User