Etah News : दो जिस्म एक जान, 2 पत्नियों की मौत के बाद टिंकू के चाची से सम्बंध

Etah News : दो जिस्म एक जान, 2 पत्नियों की मौत के बाद टिंकू के चाची से सम्बंध

Jul 30, 2024 - 12:04
0 558
Etah News : दो जिस्म एक जान, 2 पत्नियों की मौत के बाद टिंकू के चाची से सम्बंध

block-350 block-350

Etah News : उत्तर प्रदेश के एटा में चाची की हत्या करने वाले टिंकू की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी की लगभग 10 वर्ष पूर्व मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी।

लगभग दो वर्ष पहले उसकी भी मृत्यु हो गई। इसके बाद चाची के साथ प्रेम संबंध बन गए। इसकी चर्चा अक्सर मोहल्ले में होती रहती थी। जिसके चलते मोहल्ले में महिलाएं आदि द्वारा चर्चा आम हो गई थी। घटना जलेसर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय खानम की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टिंकू की पहली पत्नी से एक बेटा पैदा हुआ। इसके बाद वह बीमार पड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद टिंकू ने दूसरा विवाह कर लिया।

 लगभग दो वर्ष पूर्व प्रसव पीड़ा के चलते उपचार के दौरान दूसरी पत्नी की भी मौत हो गई। तबसे ही टिंकू की नजदीकियां अपनी चाची महादेवी के साथ बढ़ने लगी। इसकी चर्चा अक्सर मोहल्ले में होती रहती थी। सोमवार को घर पर टिंकू, इसकी मां गीता देवी, बहन पूजा और चाची महादेवी मौजूद थीं। उसी समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते गुस्से में आकर टिंकू ने लोहा पीटने वाले घन (हथौड़े) से चाची के ऊपर वार कर दिया।

चाची की चीख सुन बचाने पहुंची मां गीता देवी को भी मारा और खुद को भी घायल कर लिया। जिस समय टिंकू ने चाची को मारा, उस समय महादेवी के पति डंबर सिंह, पुत्र किशन और लखन मौजूद नहीं थे। यह लोग धान की रोपाई करने गए हुए थे। वहीं, टिंकू का बेटा भी घर पर नहीं था। मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने बताया कि 9 जुलाई को टिंकू की मानसिक दिव्यांग बहन पूजा की शादी हुई थी। तब इसकी मां व अन्य लोग घर पर आए थे।

अन्यथा सभी लोग टिंकू की बड़ी बहन सुनीता के घर अलीगढ़ में रहते हैं। जांच-पड़ताल और पूछताछ के दौरान सामने आया है कि टिंकू के संबंध उसकी चाची से थे। सोमवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और टिंकू ने इस घटना को अंजाम दे दिया। सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। -श्याम नारायण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User