कासगंज बहुजन बोधि समाज संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी कासगंज को सौपा ज्ञापन।

Jul 29, 2024 - 17:37
0 33
कासगंज बहुजन बोधि समाज संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी कासगंज को सौपा ज्ञापन।

block-350 block-350

दलित बस्ती में विद्युतीकरण करने के संबंध में बहुजन बोधि समाज संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी कासगंज को सौपा ज्ञापन।

जनपद कासगंज के थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्रान्तर्गत गॉव नगला नरपत में पिछली कई वर्षों से दलित समाज में बिजली नहीं हैं जिससे उनके बच्चे की पढ़ाई लिखाई में काफी समस्याएं आती हैं, जैसा कि पूर्व में शासन द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मिट्टी का तेल देना बंद कर दिया गया है उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास की बात कहती हैं लेकिन यहाँ कर्मचारी उस आदेश की धज्जियां उड़ाते हैं गॉव नगला नरपत के दलित समाज के लोगों ने कई बार विधुत विभाग को इसकी शिकायत भी की हैं अभी पूर्व में 20 जनवरी 2024 को संगठन के माध्यम से उपजिलाधिकारी पटियाली को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें उपजिलाधिकारी ने विधुत विभाग को आदेशित किया था कि दलित बस्ती में विधुतीकरण किया जाय तदुपरान्त विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के कान पर जूं तक नहीं रेगी ।नगला नरपत की दलित बस्ती में विधुत की आवश्यकता को देखते हुए पुनः से बहुजन बोधि समाज संघर्ष समिति कासगंज के जिलाध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है अब देखने वाली बात यह है कि विधुत विभाग व शासन प्रशासन दलित बस्ती में विधुतीकरण कराने के लिए क्या प्रयास किया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User