शमसाबाद में हिंदुओं का ऐतिहासिक मंदिर चौमुखी महादेव शिवलिंग का रुद्राभिसेक

Jul 29, 2024 - 11:05
0 110
शमसाबाद में हिंदुओं का ऐतिहासिक मंदिर चौमुखी महादेव शिवलिंग का रुद्राभिसेक

block-350 block-350

शमसाबाद में हिंदुओं का ऐतिहासिक मंदिर चौमुखी महादेव शिवलिंग का रुद्राभिसेक

रविवार को सांसद मुकेश राजपूत ने पूरे परिवार के साथ किया

 शमशाबाद फर्रुखाबाद। हिंदू राजा खोर द्वारा निर्मित ऐतिहासिक मंदिर चौमुखी महादेव के चौमुखी शिवलिंग का रुद्राभिषेक रविवार की सुबह को सांसद मुकेश राजपूत ने पूरे परिवार के साथ किया। इससे पहले उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सौभाग्यवती राजपूत एवं परिवार के सदस्यों के साथ गंगाजल का भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया तथा हवन यज्ञ का भी पूजन किया।

इसके तदुपरांत श्री राजपूत ने भगवान भोलेनाथ को गंगाजल बेलपत्र भांग धतूरा दूध शह द दही फल मिठाई आदि को समर्पण किया तथा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की तथा आरती उतारी और भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। हवन यज्ञ एवं भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक तथा विधि विधान के साथ पूजन कस्बे के के मोहल्ला चौ खं डा निवासी आचार्य पंडित योगानंद त्रिपाठी ने अपने साथियों के साथ संपन्न कराया।

उनकी मदद के लिए मंदिर के पुजारी संजय गिरी भी बराबर साथ में लगे रहे। इस कार्यक्रम के दौरान संसद के कार्यकर्ताओं की भीड़ कम देखी गई। इस दौरान भगवान भोलेनाथ का यह पशुपतिनाथ मंदिर भव्य रूप से सजाया गया था। भीषण गर्मी के कारण मंदिर के अंदर मौजूद लोगों के पसीने के फब्बारे छूट रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User