महिला वकील के साथ छेड़छाड़ करने वाले पत्रकार मन्नू अवस्थी की जमकर पिटाई

महिला वकील के साथ छेड़छाड़ करने वाले पत्रकार मन्नू अवस्थी की जमकर पिटाई

Jul 24, 2024 - 18:09
0 1k
महिला वकील के साथ छेड़छाड़ करने वाले पत्रकार मन्नू अवस्थी की जमकर  पिटाई

block-350 block-350

Viral Video: लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी करने वालों की पिटाई के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग सुधरते नहीं हैं।

इन लोगों को जब भी मौका मिलता है ये गंदी हरकत कर देते हैं। एक बार फिर से एक ऐसा ही छेड़खानी का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की बुरी तरह से बीच सड़क पर लड़के की पिटाई कर रही है। ये लड़की लड़के के मुंह पर चप्पले मार रही है। आस-पास काफी सारी भीड़ देखी जा सकती है।

इस घटना के वीडियो को Waseem Zaidi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “पत्रकार बने घूम रहें है.. उन्नाव कचहरी मे महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ करने वाले पत्रकार मन्नू अवस्थी की पिटाई..” इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये लड़की हाथ में चप्पल लिए इस पत्रकार को पीट रही है।

लड़की बीच-बीच में इसे पत्रकार भी बोल रही है। आस-पास काफी भीड़ देखने को मिल रही है। बीच सड़क पर लड़का अपना मुंह छिपाए दिख रहा है। ये लड़की इस लड़के की गर्दन पर भी चढ़ जाती है और बुरी तरह से पीटना शुरु कर देती है। लड़की जब पीट रही होती है, तभी एक अन्य युवक इस लड़के के लात मारता है, जिसके बाद ये तड़पता हुए पलता है, जिसमें लड़के का चेहरा साफ देखा जा सकता है।

इस जबरदस्त मारपीट के वीडियो को एक्स अकाउंट पर 22 जुलाई को शेयर किया गया है, इस पर अब तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स इस वीडियो को देखने के कमेंट करते हुए इस लड़के को और भी ज्यादा सबक सीखाने को बोल रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग इस लड़की की बहादुरी की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User