Kasganj नेवस3 सहावर पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Aug 12, 2023 - 18:16
Updated: 3 years ago
0 23
Kasganj नेवस3 सहावर पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

 नियंत्रण कि दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सहावर पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर श्री राजू निषाद के नेतृत्व में दिनांक 11.08.2023 को थाना सहावर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 243/23 धारा 452/354/506/120B भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अमित जाटव पुत्र राजेन्द्र जाटव निवासी ग्राम ऐगवां थाना सहावर जनपद कासगंज को मुखबिर खास की सूचना पर ऐगवां चौराहा सहावर-गंज रोड पर से समय करीब 18:57 बजे गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना सहावर पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* 

• अमित जाटव पुत्र राजेन्द्र जाटव निवासी ग्राम ऐगवां थाना सहावर जनपद कासगंज

 *बरामदगी विवरण –*

• 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद । 

*गिर0 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 

1. मु0अ0सं0 243/23 धारा 452/354/506/120B भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट थाना सहावर जनपद कासगंज 2. मु0अ0सं0 244/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सहावर जनपद कासगंज 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 

1. थानाध्यक्ष  प्रेमपाल सिंह थाना सहावर जनपद कासगंज 

2. उ0नि0  धीरज सिंह थाना सहावर जनपद कासगंज 

3. का0 1102 अंकित कुमार थाना सहावर जनपद कासगंज ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User