मानसून ऑफर 100 MLA लाओ सरकार बनाओ?

मानसून ऑफर 100 MLA लाओ सरकार बनाओ?

Jul 20, 2024 - 13:18
0 25
मानसून ऑफर 100 MLA लाओ सरकार बनाओ?

block-350 block-350

लखनऊ। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद मची खींचतान के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच वार-पलटवार चल रहा है।

सपा मुखिया ने गुरुवार को केशव को 100 लाओ सरकार बनाओ, मानसून ऑफर दिया था। अब शुक्रवार को केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर पलटवार किया है। उप मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा, 'मानसून ऑफर को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे। एक डूबता जहाज और समाप्त होने वाला दल जिसका वर्तमान और भविष्य खतरे में है।

वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है, परंतु पूर्ण नहीं हो सकता। 2027 में 2017 दोहराएंगे, फिर कमल की सरकार बनाएंगे'। सपा अध्यक्ष ने केशव के उस बयान 'सरकार से बड़ा संगठन' होता है, पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'न संगठन बड़ा होता है, न सरकार। सबसे बड़ा होता है जनता का कल्याण।

उन्होंने आगे लिखा, दरअसल, संगठन और सरकार तो बस साधन होते हैं, लोकतंत्र में साध्य तो जनसेवा ही होती है। जो साधन की श्रेष्ठता के झगड़े में उलझे हैं, वो सत्ता और पद के भोग के लालच में हैं, उन्हें जनता की कोई परवाह ही नहीं है। भाजपाई सत्तान्मुखी है, सेवान्मुखी नहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User