चौकीदारों के साथ बैठक कर सौंपी जिम्मेदारी

Jul 19, 2024 - 08:13
0 27
चौकीदारों के साथ बैठक कर सौंपी जिम्मेदारी

block-350 block-350

चौकीदारों के साथ बैठक कर सौंपी जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद/राजेपुर। आगामी साबन के महीने को लेकर पुलिस सक्रिय हो गयी है| लिहाजा थाना पुलिस नें चौकीदारों के साथ बैठक कर उनकी भी जबाब देही तय की है| वह साबन में ट्रैक्टर ट्राली से जानें वाले लोगों को जागरूक करेंगे ।

जिससे बड़े हादसों से बचा जा सकेगा । थानाध्यक्ष अध्यक्ष रण विजय सिंह ने चौकीदारों के साथ बैठक की| थानाध्यक्ष ने चौकीदारों से कहा कि 21 जुलाई से साबन शुरू होने जा रहे हैं| सरकार व जिलाधिकारी के निर्देश हैं कि चौकीदार हर गांव में दुग्गी बजाकर ग्रामीण और ट्रैक्टर चालकों को बतायें कि साबन के महीने में मुंडन संस्कार, काबड़ यात्रा, गंगा स्नान में ट्रैक्टर ट्राली मे सवारी भरकर ना ले जायें।

उन्होंने कहा कि गांव में सभी चौकीदार दुग्गी बजाकर ट्रैक्टर चालकों को ग्रामीणों को जागरूक करें| अगर किसी गांव से ट्रैक्टर भर कर सवारी ले जाता है तो इसके जिम्मेदार चौकीदार होंगे|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User