Love Relationship: ननद के भाभी से समलैंगिक सम्बन्ध, राज खुलने पर सगे भाई की हत्या

Love Relationship: ननद के भाभी से समलैंगिक सम्बन्ध, राज खुलने पर सगे भाई की हत्या

Jul 05, 2024 - 12:27
0 734
Love Relationship: ननद के भाभी से समलैंगिक सम्बन्ध, राज खुलने पर सगे भाई की हत्या

Love Relationship: हरियाणा के यमुनानगर में एक लड़की ने समलैंगिक संबंधों के कारण अपने ही सगे भाई और मां की जान ले ली।

इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाली लड़की इतनी शातिर है कि अपने संबंधों को बनाए रखने के लिए पहले तो अपनी सहेली की भाई से शादी कर दी और जब कुछ दिन बाद समलैंगिक संबंधों का राज खुला तो फिर हंगामा खड़ा हो गया। इस लड़की का नाम काजल है। काजल की मौसी ने बताया कि काजल के भाई राहुल की पहली शादी जिससे हुई थी। उससे काजल का समलैंगिक संबंध था।

काजल को लड़कों की तरह जीने का शौक था। वह आधी रात में सहेली को अपने कमरे में बुला लेती थी। एक रात इस बात का खुलासा राहुल के सामने हो गया तो फिर खूब हंगामा हुआ। इसके बाद दोनों की शादी टूट गई। कुछ दिन बाद राहुल ने फिर से शादी की। राहुल की दूसरी पत्नी से भी काजल ने जबरदस्ती करने की कोशिश। इससे फिर घर में काजल का झगड़ा होने लगा।

इसके बाद वह भी मायके चली गई। इस बात को लेकर भी काजल अब विवाद करने लगी लेकिन किसी को यह भनक नहीं थी कि वह मन में इतनी ज्यादा नफरत पाल रही है कि अपने सगे भाई और मां की ही हत्या कर देगी। हरियाणा पुलिस से मिल रही जानकारी की मुताबिक काजल को हत्या को कोई पछतावा नजर नहीं आ रहा है। काजल ने हत्या करने के बाद घर से 14 लाख रुपए और गहने निकालकर बैग में भरा।

स्कूटी की डिग्गी में रखा और फिर आराम से ब्यूटी पार्लर चली गई। उसे जब यह लग गया कि अब पुलिस आ गई होगी और पैसे और ज्वैलरी गायब देख लूट समझेंगे तो फिर वह वापस आई। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो बताया कि वह जूस लेने गई थी। मोबाइल की दुकान पर काम करने वाली सोशल मीडिया पर बहुत तेजतर्रार थी।

मां से उसकी जमती नहीं थी तो घर भी छोड़ दिया था लेकिन फिर उसे समझाकर घर बुला लिया गया। वह घर के सबसे ऊपर वाले कमरे में रहती थी। उसने इंस्टाग्राम पर VIP नवाब नाम से अकाउंट बना रखा था। यहां वह अपनी तमाम रील शेयर करती थी। काजल ने हाथ पर भी नवाब गुदवा रखा था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1

Comments (0)

User